NSE क्या है? शेयर खरीदने से पहले यह ज़रूर जानिए!

जब भी आप किसी शेयर को खरीदते या बेचते हैं, तो वह आखिर जाता कहाँ है? NSE क्या है? क्या NSE खुद शेयर बेचता है?

और भारत के ज़्यादातर लोग BSE की जगह NSE पर ट्रेड क्यों करते हैं? आज इस Article में हम इन सभी सवालों का जवाब आसान भाषा में समझेंगे

Stock Market क्या होता है? (Quick Recap)

Stock Market Buyers और Sellers का Market hai, लेकिन दोनों सीधे एक-दूसरे से नहीं मिलते। उनके बीच एक प्लेटफ़ॉर्म होता है। यही है Stock Exchange।

NSE क्या है?

NSE (National Stock Exchange) भारत का सबसे बड़ा Stock Exchange है। यहीं पर लाखों Investors और Traders हर दिन Shares खरीदते और बेचते हैं। (Share Kya hai Jane yaha)

NSE खुद शेयर नहीं बेचता। यह सिर्फ एक Marketplace है, जहाँ Buyers और Sellers का मिलान (Matching) होता है।

Real-Life Example

कल्पना कीजिए कि एक बड़ा सब्ज़ी मंडी है।

  • दुकानदार = Sellers
  • ग्राहक = Buyers
  • मंडी = NSE

मंडी खुद सब्ज़ी नहीं बेचती। वह सिर्फ खरीदने और बेचने की जगह देती है। NSE भी बिल्कुल इसी तरह काम करता है।

NSE कैसे काम करता है?

NSE (National Stock Exchange) भारत का सबसे बड़ा शेयर बाजार (Stock Market) है। इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं: मान लीजिए यह एक डिजिटल मंडी (Digital Market) है, जहाँ टमाटर-आलू की जगह कंपनियों के शेयर्स (Shares) खरीदे और बेचे जाते हैं। यह काम कैसे करता है,

इसके 4 आसान स्टेप्स हैं:

  1. कंपनियां लिस्ट होती हैं: सबसे पहले कंपनियां NSE के पास आती हैं और अपने शेयर्स को वहां रजिस्टर (List) करवाती हैं।
  2. बायर्स और सेलर्स मिलते हैं: जिन लोगों को शेयर खरीदना है (Buyers) और जिन्हें बेचना है (Sellers), वे सब NSE के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते हैं।
  3. ब्रोकर की मदद: आप सीधे NSE से शेयर नहीं खरीद सकते। इसके लिए आपको Broker (जैसे- Zerodha, Groww, Angel One) की मदद लेनी होती है। आपका ब्रोकर आपका ऑर्डर NSE तक पहुँचाता है।
  4. ट्रेड पूरा होना: NSE का कंप्यूटर सिस्टम खरीदार और विक्रेता की कीमत (Price) को मैच करता है। जैसे ही डील पक्की होती है, पैसे विक्रेता के पास चले जाते हैं और शेयर खरीदार के Demat Account में आ जाते हैं।

NSE का सबसे बड़ा फायदा: यह पूरी तरह सुरक्षित और डिजिटल है, जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं होती। इसका मुख्य इंडेक्स (Index) NIFTY 50 है, जो देश की टॉप 50 कंपनियों के प्रदर्शन को दिखाता है

Aur bhi Asan tarika se samjhe – 👤 Investor ⬇ Broker (Zerodha, Groww, Angel One आदि) ⬇ NSE ⬇ Buyer ↔ Seller Match ⬇ Trade Complete

NSE पर कौन-कौन सी चीज़ें ट्रेड होती हैं?

  • Equity
  • Shares
  • ETFs
  • Mutual Fund Units (कुछ प्लेटफ़ॉर्म पर)
  • Futures & Options (F&O)
  • Bonds
  • REITs
  • InvITs

Nifty 50 क्या है?

Nifty 50, NSE का सबसे लोकप्रिय Index है। इसमें भारत की 50 बड़ी और प्रमुख कंपनियाँ शामिल होती हैं। अगर Nifty ऊपर जाता है, तो अक्सर इसका मतलब होता है कि बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।

NSE और BSE में अंतर

NSEBSE
National Stock ExchangeBombay Stock Exchange
1992 में स्थापित1875 में स्थापित
Nifty 50 IndexSensex Index
अधिक ट्रेडिंग वॉल्यूमऐतिहासिक रूप से सबसे पुराना एक्सचेंज

निष्कर्ष

NSE कोई कंपनी नहीं है जो शेयर बेचती है। यह एक डिजिटल मार्केटप्लेस है जहाँ खरीदार और विक्रेता सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से ट्रेड करते हैं।”

Leave a Comment