“अगर मैं आपसे कहूँ…
कि सिर्फ एक Share खरीदकर आप किसी कंपनी के मालिक बन सकते हैं…
तो क्या आप विश्वास करेंगे?
लेकिन सवाल ये है…
एक Share आखिर होता क्या है?
क्या Share सिर्फ एक कागज़ है?
या सिर्फ मोबाइल में दिखने वाला एक नंबर?
आज की is article ko padhne के बाद आपके मन में Share को लेकर कोई भी Confusion नहीं रहेगा.”
“नमस्कार दोस्तों, मैं हूँ Masroor और आप Padh रहे हैं SMT Hindi. पिछली Articel में हमने समझा था कि Stock Market क्या होता है। आज हम सिर्फ एक Topic सीखेंगे— Share क्या होता है? तो चलिए शुरू करते हैं।”
Share क्या होता है?
“Share का मतलब है… किसी कंपनी में आपका छोटा-सा Ownership यानी मालिकाना हिस्सा।
इसे एक उदाहरण से समझते हैं।
मान लीजिए… आपने और आपके 4 दोस्तों ने मिलकर ₹10 लाख लगाकर एक Restaurant खोला।
हर दोस्त ने ₹2 लाख लगाए। अब Restaurant में हर दोस्त की 20% हिस्सेदारी है। यानी… अगर Restaurant अच्छा चलेगा… तो फायदा सभी को मिलेगा।
अगर नुकसान होगा…
तो असर सभी पर पड़ेगा। यही हिस्सेदारी यानी Ownership होती है। Stock Market में इसी Ownership के छोटे-छोटे हिस्से को Share कहते हैं।”
Share ka Example
“अब एक Pizza सोचिए। पूरा Pizza एक Company है। अब उस Pizza के 8 Pieces कर दिए गए।
अगर आपने एक Piece लिया… तो पूरा Pizza आपका नहीं हुआ… लेकिन उसका एक हिस्सा आपका हो गया।
ठीक इसी तरह… Company को लाखों या करोड़ों हिस्सों में बाँटा जाता है। इन हिस्सों को Share कहते हैं। जितने Share आपके पास होंगे… उतनी आपकी Ownership होगी।”
Real Life Example
मान लीजिए… XYZ Company के कुल 1 करोड़ Shares हैं। अगर आपने 100 Shares खरीद लिए… तो आप उस Company के 100 Shares के मालिक हैं।
भले ही आपकी हिस्सेदारी बहुत छोटी हो… लेकिन आप उस Company के Shareholder हैं। यानी… आप उस Company के छोटे मालिक हैं।”
Share खरीदने का मतलब क्या है?
बहुत लोग सोचते हैं… Share खरीदने का मतलब सिर्फ पैसा कमाना है। लेकिन असल में… जब आप Share खरीदते हैं… तो आप Company में Ownership खरीदते हैं। यानी… आप सिर्फ Price नहीं खरीद रहे… आप Company का एक छोटा हिस्सा खरीद रहे हैं।”
सबसे आसान Definition
“अगर कोई मुझसे सिर्फ एक लाइन में पूछे… Share क्या होता है? तो मेरा जवाब होगा— ‘Share किसी Company में मालिकाना हक़ का छोटा-सा हिस्सा होता है।’ बस… यही Share है।”
Summaries:
“तो दोस्तों… आज हमने सिर्फ एक Topic सीखा— Share क्या होता है। अगली Article में हम सीखेंगे— Company अपने Shares लोगों को क्यों बेचती है? अगर Artilce पसंद आई हो… तो share ज़रूर करें… Humare Youtube Channel को Subscribe करें… और Comment में लिखिए— ‘अब Share समझ आ गया!’
मैं हूँ Masroor… मिलते हैं अगली Article में। धन्यवाद!”